जौनपुर धारा, सिकरारा। बुधवार को जनपद के एक्शन ऐड लखनऊ उत्तर प्रदेश के सहयोग से जनशक्ति परियोजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बच्चों के साथ बालसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक्शन एड के प्रतिनिधि व प्रमुख डोनर इटली के लुकास और सबेस्टियन ने प्रतिभाग किया। वे विद्यालय की हकीकत से रूबरू हुए और विद्यालय के लिए संस्था के माध्यम से हर तरह के सहयोग की बात कही। संस्था प्रतिनिधि लुकास ने इटली के बेसिक शिक्षा के बारे में बच्चों को बताया तथा उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद भी उनकी संस्था उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने और बच्चों के ड्राप आउट को कम करने के लिए कार्य कर रही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बेसिक शिक्षा की कठिनाइयों को कैसे सुगम बनाया जा रहा है, तथा परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किस तरह से गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। इस पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला और कहा कि एक्शन एड का यह कार्यक्रम समुदाय के बच्चों को जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। इससे एक तरफ जहाँ अभिभावक जुड़ रहे है वहीं दूसरी तरफ बच्चों में ड्रॉप आउट को रोका जा सकेगा। विद्यालय प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने आये हुए आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके बेसिक शिक्षा में सहयोग करने अभिभावकों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान किये जाने पर एक्शन एड संस्था की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने गीत संगीत डांस विभिन्न प्रकार के एक्टिविटी किया। संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में एक्शन एड सीनियर रीजनल हेड महाजन द्वारा बताया गया कि जनशक्ति परियोजना विगत अगस्त 2023 से जनपद जौनपुर में 4वर्ष से 8वर्ष तक बच्चों को चयनित किया गया है। जिसमें बच्चों को ग्रामीण स्तर पर उनके शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को जोड़ा गया है। मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों के अंदर होने वाले डर झिझक को दूर करना है। इस अवसर पर एक्शन एड की तरफ से बीनू सिंह, महाजन अरशद, इंद्रजीत, चांदनी व विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय, गजाला बानो, श्यामधर यादव, मनोज कुमार, माधुरी सिंह सहित आदि प्रतिभाग किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : इटली के लुकास व सबेस्टियन ने जानी ताहिरपुर स्कूल की हकीकत


