Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अराजक तत्वों ने रातों रात बना दिया 10 मजार,...

Jaunpur News : अराजक तत्वों ने रातों रात बना दिया 10 मजार, लोगों में आक्रोश

  • मौके पर पहुंची स्थानी पुलिस व नगर मजिस्ट्रेट कार्यवाही का दिया आश्वासन

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हमजा चिश्ती के ठीक पीछे अचानक से लगभग 10 नये मजारों को बनाकर माला फूल चढाकर कब्रिस्तान का रूप दे दिया गया। जिसकी दिन भर चर्चा होती रही। जिसकी सूचना अपने-अपने स्तर से समस्त सामाजिक संस्थाओं ने प्रशासन को देना शुरू किया। बतातें चलें कि विगत कई वर्ष पूर्व से ही राजा जौनपुर द्वारा दशहरे के समय रावण का दहन उक्त स्थान पर किया जाता रहा है। बीती देर रात अचानक शाम को ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी गिराई गई और लगभग 10मजारे तत्काल बना दी गई। सुबह होने पर वहां के निवासियों ने देखा तो, लोगों में चर्चा और आक्रोश बढ़ने लगा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों को दी गई। जानकारी मिलते ही राष्ट्रवीर सेना के अध्यक्ष महेश कुमार, उपाध्यक्ष रोहित साहू, दिवाकर गुप्ता, हिमाचल सेठ, मोहन सेठ आदि लोग मौके पर पहुंचे और मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने तत्काल अवैध रूप से बने मजारों को नष्ट करवाया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट व तमाम आला अधिकारी भी पहुंच गये। प्रशासनिक अधिकारियों ने अज्ञात शरारतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।