जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात में ट्रेन से गिरकर 60वर्षीय महिला की मौत हो गयी तथा उसको बचने में देवर भी गिरकर घायल हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद करजा थाना क्षेत्र के रक्षा गांव निवासी एक 13 लोग जिनमे महिला व पुरूष शामिल थे। यह सभी लोग महाकुंभ स्नान करके वाराणसी काशीविश्वनाथ का दर्शन पूजन कर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम दर्शन करने जा रहे थे। ट्रेन जफराबाद जंक्शन पर आकर खड़ी हुई। उसी समय फूला देवी ट्रेन से नीचे उतर गयी। जब ट्रेन चलने लगी तो वह ट्रेन में चढ़ने लगी। उनको चढ़ता देखकर उनके देवर जगदेव महतो उन्हें अंदर खींचने का प्रयास किये। अचानक जगदेव भी फूला देवी को ट्रेन में चढ़ाने के चक्कर गिर पड़े। फूला देवी तथा जगदेव प्लेटफार्म पर गिर कर घायल हो गए। आरपीएफ चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने दोनों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। वहां पर चिकित्सक ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया। देवराज का उपचार चल रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ट्रेन से गिरकर महिला की मौत,देवर घाय


