Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत फायर डेमो, अग्नि सुरक्षा...

मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत फायर डेमो, अग्नि सुरक्षा का दिया संदेश

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और फायर डेमो का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल के मार्गदर्शन और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसका उद्देश्य चिकित्सकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, मरीजों और तीमारदारों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन स्थितियों में सही प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम में फायर सेफ्टी अधिकारियों ने आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव और विद्युत उपकरणों के असुरक्षित उपयोग जैसे जोखिमों के प्रति सचेत किया।

साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार, उनके उपयोग और शुरुआती स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने की तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया।