Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर,...

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मूर्खा इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कलीम अहमद (30 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक दो हिस्सों में टूटकर सड़क किनारे जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन वाराणसी से थाने पहुंचे

बताया जा रहा है कि वाराणसी के दालमंडी निवासी वजीर अहमद के पुत्र कलीम अहमद रिश्तेदारी से आजमगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वह मूर्खा इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश के लिए छानबीन की जा रही है।