― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में खेतों में लगी भीषण आग, दो एकड़ से अधिक गेहूं...

जौनपुर में खेतों में लगी भीषण आग, दो एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित हकारपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई, जिससे किसानों की बड़ी मात्रा में फसल जलकर राख हो गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

ग्रामीणों के अनुसार सरोखनपुर वार्ड संख्या 15 निवासी राजदेव यादव और अरविंद यादव की करीब दो एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई

इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, जबकि संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Share Now...