― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur flash news 30s

Jaunpur News : पोते के वियोग में दादा की गई जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर के बरबसपुर मोहल्ले के निवासी अमन की मौत चार दिन हो गई है। इसके चार दिन बाद दादा की भी मौत हो गई। चर्चा है कि पोते के असमय मौत को दादा सहन नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि उक्त मोहल्ला निवासी 22वर्षीय अमन मौर्य 10नवंबर को घर में सोते समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी होते ही दादा बड़े लाल मौर्य की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दादा और पोते की मौत होने से  परिवार पर दुखो का पहाड़ ही टूट पड़ा। एक ही परिवार में चार दिन के अंदर दो मौत होने से पूरे परिवार सहित आस पास के सभी लोग गमगीन हो गए। पोते के बाद दादा की भी अंतिम संस्कार किया गया।

Jaunpur News : पुलिस ने महिला को ससुराल में दिलाया प्रवेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जमैथा गांव में शनिवार को एक महिला को पुलिस ने घर मे प्रवेश कराया। पुलिस की सक्रियता व सूझबूझ से महिला फिलहाल ससुराल में रहने लगी। हालांकि महिला का ससुर उसे घर मे नहीं रखना चाहता था।

उक्त गांव निवासी रामयश यादव के पुत्र आलोक यादव की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ ने हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद आलोक की पत्नी रिंकी यादव ने ससुराल पक्ष के ऊपर प्रतापगढ़ में ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। उसका पति से छुट्टा छुट्टी का मुकदमा चल रहा है। रामयश यादव का अपने पुत्र से बेदखली का मुकदमा भी चल रहा है। इसके बावजूद िंरकी यादव ससुराल में आकर रहना चाहती थी। वह जब ससुराल गयी तब उसे वहां रहने से मना किया गया। उसके बाद वह थाने गयी। जहाँ पर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने सारे मामले को समझने के बाद रामयश से कहा कि फिलहाल िंरकी को घर मे नही रखने का कोई आदेश नही है। इस लिए उसे मुकदमे के फैसले तक रखा जाय। उन्होंने चौकी प्रभारी मनोज राय को जमैथा गांव भेजा। जहाँ पर दोनो पक्षों को समझाकर महिला को ससुराल में रहने की व्यवस्था की गयी।

Jaunpur News : एसपी के आदेश पर दुर्घटना के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के परिजन एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

उक्त गांव निवासी अखिलेश यादव जो कि पंजाब नेशनल बैंक जोगियापुर में प्रबंधक है। 19जनवरी को बैंक से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। एक बाइक सवार ने उनकी मोटर साईकल में टक्कर मार दिया था। जिससे वे घायल हो गए थे। पुलिस को सूचना देकर अपना इलाज कराने चले। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा फिर बिना किसी कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। पीड़ित के परिजन इस संबंध में एसपी से मिले, उनके निर्देश पर उपरोक्त मामले में लाइन बाजार पुलिस ने शनिवार को जगदीशपुर गांव निवासी आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में युवती घायल

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में कार की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सरपतहा थाना क्षेत्र के शदरुदीनपुर गांव निवासी 18वर्षीय अंजली पुत्री राधेश्याम गुप्ता शनिवार को अपने भाई विकास के साथ बाइक से शाहगंज आ रही थी कि बड़ागांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसमें युवती गंभीररूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...