Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jaunpur Flash News 30s

  • Jaunpur News : लड़की के स्कूटी का चालान करने की बात पर दरोगा व परिजनों में नोकझोक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां मोड पर शनिवार की शाम थाने के एक एसआई ने स्कूटी से अपनी मां को बैठाकर घर जा रही छात्रा को रोक कर चालान करने को कहा, जिसे लेकर छात्रा की सूचना परिजनों ने मौके पर आये और दोनों पक्षों में जमकर झड़प शुरू हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम जफराबाद थाने के एसआई संजय कुमार सरैयां मोड पर मौजूद थे, उसी समय थाना क्षेत्र के पौना गांव निवासी छात्रा रिया यादव अपनी मां को बैठाकर जौनपुर शहर से वापस घर लौट रही थी। दरोगा ने छात्रा के स्कूटी को रोका और चालान करने की बात की। छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। जिस पर छात्रा के परिजन प्रेम यादव और विनोद यादव मौके पर आ गए। परिजनों ने दरोगा से आग्रह किया कि उसके घर शादी पड़ी हुई है। यह हर रोज आने-जाने वाली छात्रा है, उसका चालान न करे। इस दौरान परिजनों और दरोगा में जमकर झड़प हो गई। परिजनों ने मामले की टेलीफोनिक सूचना उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने दरोगा को वहां से हटने का निर्देश दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।

  • विभिन्न धाराओं में वांछित 3 गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर सत्य प्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ शनिवार को पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित मन्नान पुत्र अब्दुल मजीद मोहम्मद फिरदोस पुत्र शमीम, रूखसार पत्नी इन्तजार शेख, रेहान पुत्र सादिक खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • Jaunpur News : बाइक खड़ा करने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कर्मही बाजार शनिवार की देर शाम को स्थित एक दुकान पर बाइक खड़ी करने को लेकर महिला से बदतमीजी की गई। जिसके बाद मारपीट हुई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गांव की दलित बस्ती निवासी शिवसहाय की ऊक्त तिराहे पर साइकिल मरम्मत करने की दुकान है। उसके बगल में एक मेडिकल की दुकान है। उस दुकानदार से शिवसहाय का किसी बात को लेकर तनाव रहता है। रत्तिपुर गांव निवासी रुकसाना अपने भाई अरमान के साथ उसी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आयी थी। अरमान ने बाइक शिवसहाय के दुकान के सामने खड़ी कर दिया था। बॉइक खड़ी करने को लेकर दोनों में गाली गलौच होने लगा। तब उसकी बहन रुकसाना भी मौके पर आकर विरोध करने लगी। आरोप है कि उसे भी शिवसहाय गालियां देने लगा, अरमान ने घटना की जानकारी अपने घर दिया। वहां से दो युवक आ गए। वे जब पूछताछ करने लगे तब शिवसहाय तथा उसके साथ के कई युवक लाठी डंडे से उन लोगों को पीटने लगे।