Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Jaunpur Flash 30s

  • वादों वादों के निस्तारण में जौनपुर ने किया अच्छा प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजस्व वादों के सप्ताह में न्यूनतम दो बार समीक्षा किये जाने के परिणाम स्वरुप जौनपुर में राजस्व वादों के निस्तारण में मानक के अनुरूप क्रमश: माह अक्टूबर 2024 में मानक के सापेक्ष 168.40 प्रतिशत निस्तारण के साथ प्रथम स्थान पर रहा, माह नवम्बर 2024 में मानक के सापेक्ष 225.20प्रतिशत निस्तारण के साथ प्रथम स्थान पर रहा, माह दिसम्बर 2024 में मानक के सापेक्ष 172.80प्रतिशत निस्तारण के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। माह जनवरी एवं फरवरी 2025 में राजस्व वादों के निस्तारण में मानक के सापेक्ष क्रमश: 147.60प्रतिशत एवं 171.20प्रतिशत निस्तारण के साथ दोनों माह में प्रथम स्थान पर रहा।

  • जूनियर खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, खेल महाकुंभ में 06 वर्ष से 14वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रत्येक ब्लॉक में 4 से 6 मार्च 2025 तक कबीि, खो-खो, वालीबाल एवं एथेलेटेक्सि की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

ब्लॉक स्तर से विजेता प्रतिभागियों को तहसील स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर 7मार्च को मिलेगा। तहसील स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को जनपद स्तर पर 8 एवं 9 मार्च को तिलकधारी महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग कराया जायेगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

  • 5 मार्च तक वितरित किया जायेगा राशन

जौनपुर धारा, जौनपुर। माह-फरवरी, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न के नि:शुल्क वितरण की तिथि 07 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गयी थी, किन्तु कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत- प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 28 फरवरी 2025 तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन द्वारा वितरण की तिथि-05 मार्च 2025 तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है। समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। तत्क्रम में समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है, कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए हुए 05 मार्च तक नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे।

  • 03 मार्च तक डाटा उपलब्ध करायें शिक्षण संस्थान

जौनपुर धारा, जौनपुर। अल्पसंख्यक दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राज्य एनआईसी स्तर से स्क्रूटनी उपरान्त संदेहास्पद डाटा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की छात्रवृत्ति लागिन पर छात्रवार/शिक्षण संस्थावार प्राप्त हुआ है, जिसे समय सारणी के अनुसार रिजेक्ट एवं फारवर्ड किया जाना है। अत: संदेहास्पद डाटा स्वीकृत/अस्वीकृत कराये जाने हेतु समस्त शिक्षण संस्थानों एवं छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाता है कि 03 मार्च तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।