Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशबनारससुरक्षा सप्ताह पखवाड़ा के पहले दिन सुरक्षा के लिए किया जागरूक

सुरक्षा सप्ताह पखवाड़ा के पहले दिन सुरक्षा के लिए किया जागरूक

जौनपुर धारा,वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले युवा फाउंडेशन द्वारा सुरक्षा पखवाड़े की शुरूआत की गई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने निजी संस्था के साथ मिलकर अभियान चलाया और जागरूकता लाने का प्रयास किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व युवा फाउंडेशन द्वारा साप्ताहिक सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। पहले दिन मैदागिन क्षेत्र में एसपी प्रज्ञा पाठक ने अभियान चलाया और जनता को सुरक्षा के मायने समझाते हुए जागरूक किया गया। छोटी-छोटी मासूम बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण की घटनाएं सुनने, पढ़ने और देखने को मिल ही जाती है। ऐसी स्थिति में बहुत ही आवश्यक है कि जन-जन तक जागरूकता फैलाई जाए और लोगों को जागरूक किया जाए। निजी संस्था के लोगों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व है क्योंकि हर घर में एक बेटी है और आज समाज में बेटियां सुरक्षित नहीं है और तब तक सुरक्षित नहीं होगी जब तक एक कड़ी नहीं बनेगी जब तक हाथ से हाथ नहीं जुड़ेंगे और एकजुट होकर महिला सुरक्षा की आवाज नहीं उठाएंगे इसमें सिर्फ पुरुषों की नहीं महिलाओं की भी भागीदारी बनती है। आगे भी ये अभियान जारी रहने वाला है।