Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जंगल से मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, इलाके में फैली सनसनी

मड़ियाहूं के पिपरा गांव में 14 वर्षीय किशोर आरूष यादव का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Homeअपना जौनपुरवादे फेल, बिजली बेहाल: अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

वादे फेल, बिजली बेहाल: अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जौनपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जौनपुर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने शहरवासियों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। विभाग द्वारा गर्मी से पहले की गई तैयारियों और निर्बाध आपूर्ति के दावों के बावजूद हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

शहर के प्रमुख इलाकों जैसे ओलांदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, ताड़तला और सिपाह में दिन-रात बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है।

हर एक-दो घंटे में ट्रिपिंग और लंबे-लंबे पावर कट ने लोगों को परेशान कर रखा है। लगातार बिजली गुल रहने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं।

मेंटेनेंस के दावों पर सवाल, व्यवस्था फेल

गर्मी से पहले बिजली विभाग ने जर्जर तार बदलने और ट्रांसफार्मर सुधार के लिए कई दिनों तक शटडाउन लिया था। उस समय दावा किया गया था कि इस बार गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, लेकिन मौजूदा स्थिति विभागीय तैयारियों की पोल खोल रही है।

पानी की आपूर्ति भी प्रभावित

बिजली कटौती के कारण ट्यूबवेल और जलापूर्ति व्यवस्था भी ठप पड़ गई है, जिससे कई क्षेत्रों में पानी का संकट गहराने लगा है। इससे शहरवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

अधिकारियों के जवाब पर असंतोष विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर या तो फोन नहीं उठता या फिर ओवरलोडिंग का कारण बताया जाता है।

लोगों का कहना है कि अगर अभी यह हाल है, तो आने वाले मई-जून के महीनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।