Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news : श्रव्द्धालुओं ने किया जयघोष से जलाभिषेक 

Jaunpur Dhara news : श्रव्द्धालुओं ने किया जयघोष से जलाभिषेक 

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्त भोर पहर से मंदिर पहुंचे। बोल-बम के जयकारों के बीच भक्तों ने बाबा का विधिवत पूजन अर्चन किया। शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने महादेव पर गंगाजल और बेल पत्र अर्पित कर भक्त सुख-समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना की। सोमवार को सभी शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। मंगला आरती के बाद भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प और गंगाजल से महादेव का अभिषेक कर सुख समृद्धि परिवार कल्याण की प्रार्थना की। माँ शारदा शक्तिपीठ प्रांगण में स्थित शिवालय शिव मंदिर में प्रातः काल से ही भारी भीड़ के पूजा अर्चना किया।वहीं कांवर लिए शिव भक्तों के द्वारा गूंजा बम-बम भोले। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा प्रत्येक सावन सोमवार के दिन भक्तों के लिए व्रत का सिंघाड़े का हलुआ वितरित किया गया। भक्तों ने विधि विधान से पूजा कर भोलेनाथ की कृपा पाने की प्रार्थना किया। इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य एडवोकेट सत्यप्रकाश जायसवाल व रविकांत जायसवाल के देख रेख में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल की व्यवस्था किया।