जौनपुर धारा, जौनपुर। सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के निकट स्थित दक्षिणा काली मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर सावन के तीसरे सोमवार को महिलाओं व पुरुषों ने जल चढ़कर पूजन अर्चन किया और इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अंजना सिंह के तत्वाधान में भगवान शिव का भजन का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने शिव का एक से एक भजन वा गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और महिलाओं ने देवी गीत के साथ नृत्य भी प्रस्तुत किया। डॉ.अंजना सिंह ने कहा कि आगे चतुर्थ व पंचम सोमवार को भी यह भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दक्षिणा काली मंदिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने आए हुए सभी भक्तो को आशीर्वाद दिया। समाज सेविका सविता गुप्ता की तरफ से प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू भगवा के रमेश सिंह, विक्रम गुप्त, ओमप्रकाश जायसवाल, रेखा सिंह, विभा सिंह, सरिता सिंह, तूलिका श्रीवास्तव, वंदना सिंह, ममता सिंह, किरण सिंह व गीता तिवारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara news : मंदिर में महिलाओं ने सावनी गीत गाकर किया नृत्य


