Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शादी में दहेज की मांग व उत्पीड़न को...

Jaunpur Dhara News : शादी में दहेज की मांग व उत्पीड़न को लेकर मुकदमा दर्ज

पति के अवैध संबंध और घर से निकाले जाने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तेजीबाजार थाना पुलिस ने एक दहेज पीड़िता की शिकायत पर पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गैरी कला निवासी सत्येंद्र कुमार की पुत्री पूनम ने 15 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूनम ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 15 जून 2012 को महराजगंज के नाहरपुर निवासी मुन्नीलाल के पुत्र मनोज के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने लगभग दो लाख रुपये के घरेलू सामान, तिलक में 51हजार रुपये, सोने की चेन, घड़ी, अंगूठी, और साइकिल जैसे उपहार दिए थे। लेकिन विदा होकर ससुराल पहुंचने पर पति मनोज कुमार, ससुर मुन्नीलाल, और सास गुलाबा देवी ने दहेज में बाइक न मिलने पर नाराजगी जताई और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पूनम ने बताया कि उसने इन सबके बावजूद अपने कर्तव्यों का पालन किया और उसके दो पुत्र—11 वर्षीय राज और नौ वर्षीय आशीष—पैदा हुए। हालांकि, उसका पति पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध में लिप्त हो गया। 5 अक्टूबर को, ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की, आभूषण छीन लिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पूनम ने यह भी आरोप लगाया कि पति के साथ संबंध रखने वाली महिला ने उसे जहर खिलाकर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।