― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई राखी

Jaunpur Dhara News : राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई राखी

जौनपुर धारा,केराकत। भारत रक्षा पर्व के तहत एस.पी.इण्टरनेशनल स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। शनिवार को एस.पी.इण्टरनेशनल स्कूल की कक्षा पांच से लेकर आठ तक की छात्राओं ने राखी मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विद्यालय में सभी छात्र को राखी बांधकर देश की रक्षा करने का वचन लिया। स्कूल के प्रिंसिपल रामपाल यादव ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताते हुए प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि इस तरह के कम्पटीशन से छात्र छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ.एस.पी.यादव वाईस, चेयरमैन अर्पित यादव, सरन लिम्बु, शैलजा अस्थाना, स्मृति लिम्बू, शालू सिंह, राहुल राजभर, विकास दुबे, संजय मिश्रा, विवेक मिश्रा, विजय गिरी इत्यादि लोग मौजूद रहें।

Share Now...