― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज

Jaunpur Dhara News : मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत हिरामनपुर गांव निवासी अरविन्द कुमार पटेल का मोबाइल चोरी हो गया है जिसकी थाने में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हिरामनपुर गांव निवासी अरविन्द कुमार पटेल पुत्र राजबहादुर पटेल जो शनिवार की शाम सरायबीका बाजार में अपने पापा की दुकान से सब्जी लेने गया था। सब्जी ले ही रहा था कि मोबाइल पर फोन आ गया और बात करने लगा और बातकर मोबाइल व झोला बगल रखकर मकई खरीदने लगा। इसी दौरान उसकी मोबाइल वहां से चोरी हो गयी। उसने फोन लगाया और बहुत प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा था और आधे घण्टे बाद मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया गया। पुलिस अरविन्द कुमार पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

Share Now...