― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : युवक की सर्पदंश से मौत

Jaunpur Dhara News : युवक की सर्पदंश से मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। क्षेत्र के अन्तर्गत शाहपुर गांव निवासी रामस्वरुप पटेल (35) पुत्र रामराज पटेल जो रविवार को सतहरिया हॉकिन्स कम्पनी में काम करने गये हुए थे। लगभग दो बजे काम करने के दौरान मशीन के नीचे बैठे सर्प ने उनके पैर में काट लिया। वह चिल्लाते हुए कम्पनी से बाहर आये और उनके साथ काम करे रहे। श्रमिकों ने उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर ले गये। जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

Share Now...