― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news : मिशन ग्रीन अभियान के तहत लगाया गया पेड़

Jaunpur Dhara news : मिशन ग्रीन अभियान के तहत लगाया गया पेड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खातिरपुर भैंसा गांव के कम्पोजिट विद्यालय में हम हिंदुस्तानी संगठन के ‘मिशन ग्रीन’ प्रोजेक्ट के तहत कंपोजिट विद्यालय में व आसपास जगहो पर दस हजार वृक्षारोपण के तहत 100छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर  विद्यालय की अध्यापकगण सुनील कुमार, हौसिला प्रसाद यादव, अनीता पाल, युक्ता यादव, कृष्ण कुमार यादव, हौसिला देवी, विद्योतिमा देवी  और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के इस अवसर पर अमन कश्यप, प्रवेश कुमार स्वाभिमानी, नवनीत कुमार, विवेक कुमार विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। मिशन ग्रीन के संयोजक डॉक्टर अश्वनी कुमार यादव बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से हमको दस हजार पौधे वृक्षारोपण के लिए मिले हैं। जिन्हें हम ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर आरोपित करेंगे जहां पर बाउंड्री वॉल हो व उसमें गेट लगा हो तथा साथ ही पौधों को पानी की व्यवस्था मिल सके ताकि लगाए गए पौधों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बचाया जा सके।

Share Now...