Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मातृ शक्ति के सहयोग के बिना नहीं हो...

Jaunpur Dhara News : मातृ शक्ति के सहयोग के बिना नहीं हो सकता संपूर्ण विकास

जौनपुर धारा, जौनपुर। नाथुपुर गांव के पंचायत भवन पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘मातृ शक्ति के सहयोग के बिना समाज में कोई सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता। अजय पाल शर्मा ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि शासन ने उनके लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर वे बिना नाम और पता बताए अपनी समस्याओं की शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने कहा अगर किसी भी महिला को कोई समस्या है,तो तुरंत शिकायत करें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090,1076,112,102,108 और अन्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नंबर महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए हैं। कम्पोजिट विद्यालय नाथुपुर की छात्राओं ने भी महिलाओं के अधिकारों के बारे में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव सहित कई प्रमुख अधिकारी और गांव की महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुचिता सिंह ने की।