― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News :  खबरें एक नजर में…

Jaunpur Dhara News : 25 अक्टूबर को खोली जायेगी निविदा

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर जिला जज/अध्यक्ष क्रय समिति जनपद न्यायालय सुरेन्द्र प्रताप यादव ने न्यायाधीश के अनुमोदन 10 अक्टूबर के परिप्रेक्ष्य में अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25में जौनपुर जजशिप के केन्द्रीय अभिलेखागार सिविल एवं फौजदारी में अनुरक्षित पत्रावलियो एवं अभिलेखो की सुरक्षा हेतु पंजीकृत (अनुज्ञा प्राप्त) फर्मों से 24 अक्टूबर तक अभिलेखागार की माप करके बन्द लिफाफे में निविदा आमंत्रित की जाती है। निविदाये किसी भी कार्य दिवस में केन्द्रीय नाजिर के पास प्रस्तुत की जा सकती है। प्राप्त निविदाए अध्यक्ष कय समिति के विश्राम कक्ष में क्रय समिति के सदस्यो के समक्ष 25 अक्टूबर को सायंकाल 04.00 बजे खोली जायेगी। निविदा प्रस्तुत करने वाले फर्मों को निविदा के साथ रू.5000 की जमानत धनराशि अथवा उतने ही मूल्य का राष्ट्रीय बचत पत्र या सावधि जमा रसीद जमा करनी होगी। न्यूनतम दर की निविदा सामान्यतया स्वीकार की जायेगी।

Jaunpur Dhara News : डीजे की तेज आवाज के कारण हुई मारपीट, एक घाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में सोमवार की शाम चल रहे भंडारे में डीजे के आवाज को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मारकर घायल दिया गया है। इस गांव के रहने वाले शंकर कुमार गौतम उम्र लगभग 25वर्ष पुत्र राजेंद्र प्रसाद गौतम से उन्हीं के गांव के लोगों से डीजे की तेज आवाज को लेकर बात विवाद हो गया। देखते-देखते ही घटना में कुछ लोगों ने हसिया निकालकर शंकर के ऊपर प्रहार कर दिया। उसके शरीर पर कई स्थान पर गम्भीर चोटे आई। देर रात लगभग 11बजे घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। हमलावरों के मामला पंजकृत कर लिया गया है और पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

Share Now...