जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा सदर विधानसभा द्वारा आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह सिपाह स्थित एक हॉल में सम्पन्न हुआ। अभिनंदन समारोह में अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। मतदाता अभिनंदन समारोह में चुनाव के दौरान अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कही से कोई कमी नहीं आयेगी। मतदाता अभिनंदन समारोह भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सुनील तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, श्याममोहन अग्रवाल, प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, श्यामबाबू यादव, राजकेसर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, मदन सोनी, नंदलाल यादव, ब्रह्मेस शुक्ला, नंद लाल यादव, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्या व सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : मतदाता अभिनन्दन समारोह में कार्यकर्ता किये गये सम्मानित


