Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कारगिल विजय दिवस के शहीदों को दी गई...

Jaunpur Dhara News : कारगिल विजय दिवस के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

  • वीर जवानों के साहस, बलिदान, जज्बा, हौसलों को याद करने का दिन है : राज्यमंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों के साहस, बलिदान, जज्बा, हौसलों को याद करने का दिन है। उनके बलिदान से हमारा देश सुरक्षित है, हम उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हैं। विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (कीर्ति चक्र) ने कहा कारगिल बड़ा युद्ध था जिसमें देश के 565 जवानों ने अपने बलिदान दिए। उन सभी जवानों को आज इस मंच से हम सब नमन करते हैं। वीर जवान हमेशा अपने देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित होने के लिए तत्पर रहता है। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कहा कि वीर जवानों के बलिदान संघर्ष एवं कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। वीर जवानों की शहादत एक मिसाल है। कार्यक्रम के प्रारंभ में टीडी कॉलेज एवं मोहम्मद हसन कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी। समारोह में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ.कमरूद्दीन शेख, आर.पी.सिह, डॉ.जीवन यादव, डॉ.के.के.सिंह, डॉ.ममता सिंह, डॉ.ज्योत्सना सिंह, डॉ.नीलेश सिंह, डॉ.शाहिदा परवीन, डॉ.प्रेमलता गिरी, डॉ.अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ.सलीम खान, डॉ.अंकिता श्रीवास्तव, डॉ.इलियास अहमद, संतोष सिंह, प्रवीण यादव, अंकित यादव, तकरीम फातिमा, अदिति मिश्रा, सोनम विश्वकर्मा अन्य मौजूद रहे।