Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भैंस चराने के विवाद में चली गोली, एक...

Jaunpur Dhara News : भैंस चराने के विवाद में चली गोली, एक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के समसपुर खपरहा में रविवार की सायं भैंस चराने को विवाद में गोली चल गई। इस दौरान चली गोली में एक घायल हो गए। घायल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सिकरारा के समसपुर खपरहा निवासी आदर्श चौबे(27) रविवार की सुबह गांव में भैंस चरा था। इस दौरान उसकी भैंस गांव के एक व्यक्ति के खेत में जाकर फसल चर ली। जिसके बाद दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसने इसकी सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी तो इसके बाद अन्य लोगों के साथ विपक्षियों के घर पहुंचकर पिटाई कर दी। उससे आक्रोशित होकर विपक्षी सायं करीब 6.30बजे छह की संख्या में दो बाइक से आदर्श के घर पहुंचे। अपने आपकों को घिरता देख हमलावरों ने पांच से छह राउंड गोलियां चला दी। इसमें से एक गोली आदर्श के बाए जांघ के पिछले हिस्से में लग गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान दौरान विपक्षी के दो लोगों की पिटाई भी हुई। हमलावर की एक बाइक छूट गई। जिसको पुलिस अपने साथ थाने ले गई। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा में उपचार कराया गया। जहां से आदर्श की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ परमानंद कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है। इस विषय पर क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि दो पक्षों में भैंस चराने के विवाद में मारपीट हुई थी। जिसके जवाब में गोली चलाई गई। इसमें एक भाई को गोली लगी हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिसमें एक गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं और अन्य लोगो के लिए दबिश दी जा रही है।