― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर हुआ...

Jaunpur Dhara News : बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर हुआ मारपीट, कई घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रकवा बेलवा बाजार में गुरुवार देर शाम दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक कुमार सिंह ने बताया कि विवाद का कारण तब उत्पन्न हुआ जब पिंटू चौरसिया ने एक बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाया। बच्ची ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने उनसे मुलाकात की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और थाने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

Share Now...