― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मिशन शक्ति के तहत पुलिस महानिरीक्षक ने महिलाओ...

Jaunpur Dhara News : मिशन शक्ति के तहत पुलिस महानिरीक्षक ने महिलाओ को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को जागरूक किया तथा उनकी समस्याओ पर भी वार्ता की। मौके पर पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव, सहनोडल महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन क्षेत्राधिकारी शाहरूख खान व क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रतिमा वर्मा व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय व थाना बदलापुर में नियुक्त लगभग 36महिला कर्मचारियो द्वारा माउन्ट लीट्रा पब्लिक स्कूल फहेजगंज थाना बदलापुर व एनपीएस पब्लिक स्कूल बरौली थाना बदलापुर की छात्राओ के साथ सभा/गोष्ठी करके लगभग 130 महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया व समस्त हेल्पलाइन नं0 1090, 112, 1930, 108, 102, 181, 1076 से अवगत कराया गया एवं  साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताते हुए मिशन शक्ति के पम्पलेट प्रदान किया गया।

Share Now...