Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रेमिका के बेवफाई से नाराज प्रेमी ने दी...

Jaunpur Dhara News : प्रेमिका के बेवफाई से नाराज प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रेमिका की बेवफाई ने नाराज होकर उसे जान से मारने की धमकी देने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप पिछले 7 महीने से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घटना बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां आकाश उर्फ आकाशीय बिंद और एक युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। शादी के लिए भी एक दूसरे को वादा कर दिया। पर बना लिए। आकाश ने इन पलों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। लेकिन इसी बीच एक दुर्घटना में आकाश का गला झुलस गया। आकाश की कुरूपता के चलते युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इस बात से नाराज होकर आकाश युवती को जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान युवती ने करीब सात महीने पहले थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि आकाश और युवती के बीच प्रेम संबंध लगभग चार साल पहले शुरू हुए थे। लेकिन जब युवती ने किनारा करना चाहा, तो आकाश ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सात माह पूर्व मामला दर्ज हुआ था। आरोपी फरार चल रहा था।