जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत बंबावन गांव के गेट के सामने ग्राम वासियों के सहयोग से स्थापित की गई दुर्गा पण्डाल में नवरात्रि के नवमी के दिन बड़े ही धूमधाम से माता रानी का श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। जिसमें क्षेत्र से आए तमाम श्रद्धालुओं ने पंडाल में माता रानी का दर्शन पाने के लिए अपनी हाजिरी लगाई। वहीं दुर्गा पंडाल के भव्य सजावट व भक्ति गीतों को सुन और देख श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंडाल के सभी कार्यकर्ता लोग चक्रमण करते नजर आए। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश चौहान, उपाध्यक्ष सनोज यादव, दीपक सरोज, धर्मेंद्र सिंह, संतोष यादव, संजय वर्मा, आलोक खैरवार, नितेश गौड़, संदीप गौड़, दसरथ मौर्या, रितेश खैरवार, बिपिन के साथ तमाम ग्रामवासी मौजुद रहे।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : नवरात्रि के अंतिम दिन दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



