जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय क्षेत्र के गोबरा गांव में गुरुवार को सपा नेता नीरज पहलवान के आवास पर धरती पुत्र, पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय नेता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस बाबत भारतीय आदिवासी महासभा उत्तर प्रदेश सलाहकार डॉक्टर ए.के.यादव नेताजी की साहसी कदमों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक राष्ट्रीय कृत्रियों का बखान करते हुए कहा कि नेताजी जीवन पर्यंत पिछड़ा, शोषित पीड़ित व अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ते रहे है। इसलिए धरतीपुत्र के चले जाने से जो क्षति हुई है। उसकी पूर्ति कर पाना नामुमकिन है। वहीं संगठन की जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा देवी ने भी नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण उन्हे याद करते हुए कहा कि नेताजी के सपनों को अब पूरा करने की जिम्मेदारी अखिलेश यादव पर आ पड़ी है। नेताजी के कदमों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में रात दिन एक किए हुए हैं जो अति सराहनीय है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनी पुण्यतिथि



