― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दुर्गा पूजा देख घर लौट रही युवती से...

Jaunpur Dhara News : दुर्गा पूजा देख घर लौट रही युवती से दबंगों की छेड़खानी

  • वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील के चन्दवक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव की एक युवती अपने सहेलियों के साथ शनिवार की शाम दुर्गा पूजा देखने गई थी। मेला देखकर सहेलियों संग घर लौट रही थी कि पहले ही घात लगाए बैठे दबंगों ने युवती को रास्ते में रोक जबरदस्ती छेड़खानी करते हुए अपनी बाइक पर जबरन बैठा कर जद्दू ब्रम्ह बाबा मंदिर ले जाकर अश्लील हरकत की व विडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शोर मचाने पर दबंगों ने युवती का मुंह दबाकर मारने के साथ ही युवती का मोबाइल छीनकर धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तुम्हारे परिवार को काटकर नदी में फेकवा देंगे, साथ ही तुम्हे उठवा कर धंधा करवाएंगे। युवती रोते बिलखते घर पहुंच परिवार से आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी दबंग व मनबढ़ किस्म का है। अगर प्रशासन कार्यवाही नहीं करेगा तो किसी भी समय परिवार पर अप्रिय घटना घट सकती है। एक तरफ दुर्गा पूजा व मेले को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की दावा करती हुई नजर आती है। वही चंदवक थाना अंतर्गत दुर्गा पूजा देख घर लौट रही युवती के साथ दबंगों ने रस्ते में छेड़खानी की जिसका वीडियो भी बनाया हालांकि पुलिस आरोपियों को पकड़ थाने तो ले आई मगर घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी युवती मुकदमा दर्ज ना होना स्थानीय पुलिस पर कही न कही सवालिया निशान खड़ा करता है।

Share Now...