Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : उमानाथ सिंह स्कूल के डेविड ने ताइक्वांडो में...

Jaunpur Dhara News : उमानाथ सिंह स्कूल के डेविड ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के वाराणसी रोड़ पर स्थित उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरगंज के छात्र डेविड देशबंधु ने अंडर 14वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। डेविड की जीत से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। डेविड ने स्कूल के साथ ही देश में जनपद का नाम रोशन किया। जानकारी के अनुसार सीबीएसई की नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उत्तराखंड के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल बाजपुर में आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई के सभी ज़ोन के टॉपर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। ईस्ट जोन से अण्डर 14ताइक्वांडो में उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी के छात्र डेविड देशबंधु का मुकाबला डीपीएस स्कूल के छात्र आदित्य राज से हुआ। डेविड ने आदित्य को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। डेविड की जीत पर प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ.ब्रूनो डी नाजरेथ ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय प्रबन्धन ने डेविड को सम्मानित किया।