― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की...

Jaunpur Dhara News :  ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

  • कबाड़ बिनते समय हुआ हादसा, पुलिस शव को कब्जे लेकर कार्यवाही में जुटी

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के गंगौली गाँव में स्थित रेलवे हाल्ट ट्रैक पोल संख्या 35/43 पर रविवार की सुबह कबाड़ बिन रही 12वर्षीय बालिका की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्रतक्ष्यदर्शीयों के अनुसार कुछ लोग बोरे में भरकर किसी चीज को झाड़ में फेकने के फिराक में थे। उन लोगों की हरकत देख कुछ अनहोनी होने की अंदेशा हुआ तो दौड़ कर पास गए लोगो को पास आते देख लोग घबरा गए और वही शव फेक भागने लगे। जब तक लोग भागते आस-पास के लोगों सभी को घेर लिया। बोरे में रखे सामान की जानकारी होते ही लोगों के पैरो तले से जमीन खिसक गई। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और बोरे को लाकर खुलवाया गया तो बोरे से किशोरी का शव मिला, जिसका पैर कटा हुआ था। मृतक की पहचान डग्गू पुत्री लालमन 12 वर्ष निवासी करिया गोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। मामा जियालाल बनबासी, लालमनी, मंगरा बनबासी निवासी बरौना (दसमढ़ा) थाना बरदह, जिला आजमगढ़ के निवासी है। परिवार मे मनमुटाव व झगड़ा के चलते मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन के ओवरबृज के नीचे एक साथ रहकर कबाड़ बिन अपना जीवन यापन करते थे। रविवार की सुबह सभी लोग गंगौली रेलवे हाल्ट पर कबाड़ बिन रहे थे कि कबाड़ बिनते बिनते डग्गू रेलवे ट्रैक पर आ गई। तभी जौनपुर से गाजीपुर की तरफ जा रही दिल्ली छपरा एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। तेज रफ्तार ट्रेन को सामने आते देख डग्गू अपना संतुलन खो बैठी और ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर किसी को न हो उसके लिए साथ आये लोगों ने डग्गू बोरे में भरकर सुनशान जगह फेकने की जुगत में लग गए। वही जानकारी होते ही आस पास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई।

Share Now...