जौनपुर धारा, शाहगंज। कैम्प में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की निःशुल्क जांच की और परामर्श दिया। कैम्प में कुल 460 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि जनता की सेवा के लिए निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन रफीगंज बाजार में किया गया। शिविर में संजय गांधी पीजीआई से आए न्यूरो सर्जरी कंसल्टेंट प्रो.अवधेश जायसवाल, पैथालॉजी विभाग से प्रो.सुशील जायसवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एसएल गुप्ता, सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज डीएमएडी विभाग के अध्यक्ष डॉ.सौरभ जायसवाल, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के आर्थो सर्जन डॉ.ऋषभ जायसवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सृष्टि जायसवाल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.इशिता जायसवाल ने सभी मरीजों की समुचित जांच की और उन्हें परामर्श भी दिया। सभी डॉक्टरों को अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सुरेंद्र कुमार तिवारी, डॉ.देवी प्रसाद पुष्पजीवी आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने रफीगंज बाजार में लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप

Next article


