जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरूवार को नगर के चहारसू चौराहा स्थित जेवर महल 91.6 नामक सोने-चाँदी व डायमण्ड से निर्मित आभूषणों के नये शारूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, कीर्ति कुंज ग्रुप के सीएमडी नन्हेलाल वर्मा व अधिष्ठाता की माँ उर्मिला देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान सर्वप्रथम शोरूम में सामुुहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। इस शोरूम पर हॉलमार्क से युक्त सोने और चांदी से निर्मित आभूषण की ही बिक्री की जायेगी।

बता दें कि नगर के चहारसू चौराहे पर कनिष्क ज्वेलर्स नामक फर्म पहले से ही मौजूद है। अपनी विश्वसनियता पर खरे उतरने के चलते वह ग्राहकों की पसंद बना है। इनके यहाँ से हर बजट का ग्राहक अपनी मनपसंद की ज्वेलरी खरीद सकता है। फर्म के अधिष्ठाता ने शोरूम के विस्तार व ग्राहकों की पसन्द को ध्यान में रखते हुए चहारसू चौराहा पर ही शाही पुल रोड़ पर अपने दूसरे शोरूम जेवर महल 91.6 नामक सोना-चांदी के भव्य शोरुम का उद्घाटन कराया। इस दौरान शहर के कई दिग्गज लोग व भारी मात्रा में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। शोरुम के अधिष्ठाता संदीप वर्मा ने बताया कि ग्राहकों के मांग को ध्यान में रखते हुए सोना-चांदी ज्वेलर्स ने अपना यह दूसरा शोरूम खोला है। जिसमें ग्राहकों को उनके मनपसंद की ज्वेलरी उपलब्ध करायी जायेंगी। अधिष्ठाता नवदीप वर्मा ने यहां लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी क्लेक्शन की कोई कमी हमारे यहाँ पहले से ही नहीं रही हैं, इस शुभ अवसर पर हम अपने ग्राहकों को ज्वेलरी खरीद पर विशेष छूट भी दे रहें हैं। जिससे उनका विश्वास हमारे संस्थान पर बना रहें। नवदीप ने बताया कि ग्राहकों नया शोरूम काफी पसन्द आ रहा है। अधिष्ठाता की माँ उर्मिला देवी ने कहा कि कनिष्क ज्वेलर्स से शोरूम की शुरूआत की थी, दोनों बेटो संदीप व नवदीप ने अपने मेहनत और लगन से आज अपने दूसरे फर्म जेवर महल का शुभारंभ किया है। जिससे मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उक्त अवसर पर लालती देवी सहित पूरा परिवार व स्टाफ मौजूद रहें।


