Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जन्मदिन पर याद किए गए महात्मा गांधी व...

Jaunpur Dhara News : जन्मदिन पर याद किए गए महात्मा गांधी व शास्त्री

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के हुरुहुरी गांव में स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता सत्य अहिंसा के दर्शन और रणनीति के प्रणेता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री सादगी के प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक डॉ.राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी के जन्म दिवस को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षा और जन जागरुकता के मध्यम से अहिंसा को बढ़ावा मिलने के साथ ही शांतिपूर्ण समाधान के महत्व को रेखांकित करता है और विवादों को हल करने के लिए व्यक्तियों और समुदाय को अहिंसक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र यादव ने दोनो महापुरुषों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री भारत की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किए जाने के साथ ही उनके आदर्शो और सिद्धांतो को अपनाने का संकल्प लिया गया।