जौनपुर धारा, केराकत। थानागद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत थानागद्दी गांव मायके में विवाहित युवती ने दिन में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के परिजनों के मुताबिक पारो (26) की शादी बीते फरवरी माह में चंदवक थाना क्षेत्र के भटकही गांव में हुआ था। शादी के तीन दिन बाद ही ससुरालीजनों से विवाद हुआ, जिसके बाद युवती अपने मायके आ गई। बुधवार की सुबह खाना पीने खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब मां कमरे में मृतका को बुलाने गई। तो अंदर से कमरा बंद था। आवाज लगाने व दरवाजा खटखटाने के बाद कोई उत्तर नहीं मिलने पर, मां की चीख पर आस पास के लोग जुटे। दरवाजा तोड़ा तो अंदर पारो पंखे से लटक रही थी। आनन फानन में परिजन ने पंखे से उतारा,तब तक सांस थम चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : मायके में विवाहित युवती ने फांसी लगाकर दी जान


