जौनपुर धारा, जौनपुर। सूचना आयुक्त डॉ.दिलीप कुमार अग्निहोत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से खण्ड विकास अधिकारी बक्शा पीयूष त्रिपाठी, करंजाकला रामदुलार, धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव तथा जिला विकास कार्यालय के जनसूचना सहायक कमरुल के साथ बैठक कर विभागीय मार्गदर्शन दिया। राज्य सूचना आयुक्त डॉ.दिलीप अग्निहोत्री ने जनसूचना का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांव की साधारण दिखने वाली समस्याओं का समय से निदान न हो तो अक्सर वह बड़े विवाद का कारण बनती है, इससे स्थानीय समाज और प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम विकास के जन सूचना अधिकारी ऐसी समस्याओं के समाधान में अपने स्तर से सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि गरीब, वंचित और किसानों को न्यूनतम समय में जन सूचना देनी चाहिए। यह भी प्रयास होना चाहिए कि इसके लिए किसानों को परेशान न होना पड़े। डॉ.दिलीप अग्निहोत्री निरीक्षण भवन में ग्राम्य विकास के जन सूचना अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूचनाएं अधिक विस्तृत नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला विकास कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बक्शा, करंजाकला, धर्मापुर तथा जिला विकास कार्यालय के जनसूचना सहायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश
सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने जौनपुर के बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश दिए।
Jaunpur Dhara News : जन सूचना अधिकारियों को राज्य सूचना आयुक्त ने दिए निर्देश


