Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा रैली

Jaunpur Dhara News : छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। 14 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विकास भवन से तिरंगा यात्रा रैली निकाली। जिसे मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा विकास भवन से अंबेडकर तिराहा तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा मे तिलकधारी इंटर कॉलेज, जनककुमारी इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज, मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज तथा राज इंटर कॉलेज जौनपुर के शिक्षक, एनसीसी कैडेट और छात्र छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, डी.सी.मनरेगा सुशील त्रिपाठी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला समन्वयक कत राजन सिंह, लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, विभूति विक्रम सिंह, वृजभूषण यादव, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।