Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत रैली का...

Jaunpur Dhara News : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत रैली का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के अधिकारियों, अध्यापक/अध्यापिकाओं ने मोटर साइकिल/स्कूटी रैली का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए रैली में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शाहीपुल, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, जेसीज चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुँची।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पी.डी.कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनपद के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने मोटर साइकिल/स्कूटी पर तिरंगा लगाकर हेलमेट के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली निकाली गयी। रैली के दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद और भारत माता की जय का जमकर जयकारा लगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आहवाहन पर राष्ट्रीय पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरगां एक महत्वपूर्ण अभियान है, सभी लोगो को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यातायात निरीक्षक जी.डी.शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।