जौनपुर धारा, सरपतहां। बीते गुरुवार को स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपित के विरुद्ध शनिवार को पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि बांधगांव निवासी अरेंद्र उर्फ हरेंदर जो गैरवांह पेट्रोल पंप के पास सैलून चलाता है, उसने 11वीं में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिया। इसके बाद कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर किसी अनजान जगह ले जाकर कमरे में बंद कर पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह जब उसकी पुत्री को होश आया और उसने अपने माता पिता से बात करने की बात कही तो उसे ले जाकर स्कूल के गेट पर छोड़कर भाग गया। प्रधानाचार्य द्वारा मिली सूचना पर वे स्कूल गए और पुत्री को साथ घर लाए। घर आने पर उसने अपने साथ घटी आपबीती बताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां ने बताया कि आरोपित को रविवार को गुड़बड़ी चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार


