Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो नीलगायों...

Jaunpur Dhara News : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो नीलगायों की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बरैया गांव में बीती रात कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तार की चपेट में आ जाने से दो नीलगायों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाईटेंशन तार नीचे होने की सूचना कई बार विभाग को दी गई लेकिन इन्हें ठीक कराने की जहमत तक नहीं उठाई गई। इसके चलते यह हादसा हुआ और दो नीलगाय की मौत हो गई। संयोग अच्छा था कि कोई व्यक्ति उसके चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ी दुर्घटना और जनहानि हो सकती थी। लोगो का कहना है कि विद्युत विभाग आस लगाकर बैठा हुआ है कि कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए तब सुधार किया जाए।

  • Jaunpur Dhara News : दो महीने पहले जा चुकी है दो नौजवान युवको की जान

ज्ञात हो की बीते 4 जुलाई को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो नौजवान युवको की मौत हो गई थी। लेकिन विद्युत महकमा अभी तक जगा नही है। किसी और बड़ी घटना के इंतजार में आस लगाकर कर्मचारी बैठे हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग को बिजली का पोल की टूटने और कई जगह पोल झुकने की जानकारी कुछ दिन पहले ही दी गई थी और जल्द ही इस लाइन को ठीक कराने का आश्वासन भी मिला था। लेकिन इसके बावजूद भी विभाग की टीम इस लाइन को ठीक नहीं किया जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वही सिघावल गांव में लालगंज की तरफ जा रही बिजली के हाईटेंशन तार तो काल बनकर लटके हुए है। किसानों को खेतों में जाने से डर लगता है। जितने भी मवेशी तार के नीचे थे उन सभी की मौत हो गई।