― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चोरों ने बन्द घर में घुसकर की लाखों...

Jaunpur Dhara News : चोरों ने बन्द घर में घुसकर की लाखों की चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई कलाँ ग्राम में हौसला बुलंद चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए पीछे के रास्ते घुसकर लाखों के ज़ेवर और नक़दी पर हाथ साफ़ कर दिया। घर के सदस्य मुम्बई रहते हैं और भांजा यहाँ रामलीला देखने आया तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल की। उक्त ग्राम निवासी विकास विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ रोज़ी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। यहाँ घर पर ताला बंद रहता है, बुधवार की दोपहर जब इनका भांजा विजय प्रताप निवासी कलान पोरई कलाँ रामलीला देखने के उद्देश्य से आया और बाहर गेट का ताला खोलकर अन्दर गया, और देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए हैं और ज़ेवर के बॉक्स खुले पड़े हैं अन्य सामान बिखरे पड़े हैं। तो उसने तुरन्त स्वजनों को बताया। जिसके बाद मालूम हुआ कि सामान में लगभग साढ़े तीन लाख का ज़ेवर चोरों ने उड़ा दिया है। बाक़ी चोरी हुए सामान की स्थिति तो घर वालों के आने के बाद ही पता चल पायेगा। चोरी गये सामान में सोने का हार, एक मांग टीका, एक नथयिा, एक टप्स, एक झुमका, चैन, अंगूठी इसके आलावा चाँदी का एक जोड़ी करधन, एक जोड़ी पायल के अतिरिक्त दस हज़ार रुपये नकद शामिल है। फ़िलहाल एक सप्ताह में इस गाँव में यह दूसरी बड़ी घटना है। पाँच दिन पूर्व आनंद कुमार सिंह के बन्द पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया था। इस संबंध में सीओ अजीत सिंह ने कहा कि मामले में संलिप्तत लोगों को मुक़दमा दर्ज कर गिऱफ्तारी की जाएगी।

Share Now...