जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद भूपत पट्टी निवासी अवकाश पत्र प्राप्त उप निरीक्षक के घर से चोरों ने 20लाख के जेवरात व 50 हजार रुपए नकद पार कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद भूपतिपट्टी गांव के अजय कुमार सिंह जो पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में कई वर्षों से उप निरीक्षक के पद पर कार्य करते हुए जून 2024में रिटायर हुए थे। वे सपरिवार 8अक्टूबर 2024 को रेलवे में कार्यरत अपने पुत्र के पास लखनऊ गए थे। वहां से 15 अक्टूबर 2024 को रात 11 बजे जब वे मुस्तफाबाद स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो मकान के मुख्य द्वार का दरवाजा खुला हुआ था। उसकी कुंडिया टूटी हुई थीं, अन्दर जाने पर पता चला कि तीन कमरों में रखे गोदरेज की अलमारी को तोड़कर चोरों ने लगभग 20लाख रुपए के जेवर चुरा लिए। जिसमें दो सोने का हार, दो सोने की चेन, 5 सोने का झुमका, 10सोने की अँगूठियां व अन्य चांदी के जेवरात शामिल हैं। इसके अतिरिक्त चोरों ने 50 हजार नगद रुपये भी पार कर दिया। अजय कुमार सिंह की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लाइन बाजार थाने में तहरीर दे दी गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : सेवानिवृत्त दरोगा के घर को चोरों ने बनाया निशाना


