Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का किया असफल...

Jaunpur Dhara News : चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का किया असफल प्रयास 

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के देवकली बाजार में बीती रात चोरों ने किराने की दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया हालांकि चोरी करने में असफल रहे। विदित हो कि राजेश गुप्ता निवासी देवकली का उसी बाजार में किराना स्टोर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोज की भांति खाना खाकर वह अपने परिवार के साथ घर पर सो गया। आधी रात के बाद चोर दुकान के दरवाजे में लगे दो ताला व एक सटर लॉक तोड़कर जैसे ही अन्दर दाखिल होना चाहा कि उक्त चोरों की निगाह दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे पर नजर पड़ी। वह कैमरे के साथ छेड़ छाड़ करने के साथ ही खटखटाहट की आवाज सुन चोर बैरंग वापस लौट गए। लोगों का अनुमान है की चोर संभवतः बाजार में नवरात्रि की तैयारी के लिए टेंट लाइट लगाने वाले लोगों के आने व जाने की वजह से चोरी करने में असफल रहे और वहां से भाग गए होंगें। भुक्तभोगी राजेश गुप्ता ने बताया सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के बाहर ताला टूटकर बिखरा पड़ा हुआ था। हालांकि समान कोई चोरी तो नहीं हुआ, चोर दुकान के अन्दर घुसने में असफल हो गए थे। आगे ऐसी घटना ना हो जिसके लिए पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही सीसी टीवी फुटेज सौप न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मिली तहरीर व सीसी टीवी फुटेज की माध्यम से जांच पड़ताल में जुट गई।