Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गाय के कटे सिर मिलने से लोगों में...

Jaunpur Dhara News : गाय के कटे सिर मिलने से लोगों में आक्रोश

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला नहर का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कडैला गांव की नहर के पास गाय का कटा सिर मिलने से लोगों में आक्रोश है। गाय के अवशेष को कुत्ते नोच रहे थे। इस दौरान वहां जुटी भीड़ में आक्रोश व्याप्त रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने अवशेष को कब्जे में ले लिया। गोकशी की सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में गुस्सा और उबाल है। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा क्षेत्र के कडैला गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक नहर खण्ड 36 के पास कुछ कुत्ते गाय का कटा सिर का अवशेष नोच रहे थे। गांव के लोग गाय का सिर कुत्तों द्वारा खाता देख हैरान रह गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने गाय कटने की सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी। गोकशी की सूचना पर थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जांच पड़ताल की गई तो पशुओं को बांधने वाली रस्सी, गोबर, खून, पशुओं का कटा हुआ अवशेष मिला। वहीं दो गाय घायल अवस्था में मिली है। जिसको पुलिस ने गौसाले में भेजवाया है। पुलिस अवशेष को कब्जे में लेते करवाही में जुट गई है। इस दौरान सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आशंका व्यक्त किया गया है कि गौ मांस की तस्करी करने वाले तस्कर आए दिन पशुओं की चोरी और सड़क पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं को काटकर मांस की आपूर्ति कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित सिंह कडैला गांव के नहर के किनारे में पशु का कटा हुआ सिर व कुछ अवशेष मिले हैं। घायल गाय को गौसला पहुंचाया गया है। पशु तस्करों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।