जौनपुर धारा, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन मछलीशहर की विधायिका रागिनी सोनकर को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बीते छह वर्ष से ग्रामीणों को घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी सेवाएं दी हैं। हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम भारत सरकार गाइडलाइन के अनुसार सीएचओ के कैडर का निर्माण कर छह वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के बाद नियमित करने का प्रावधान है लेकिन अब तक सीएचओ का कैडर निर्धारित नहीं किया गया है। जबकि, समय-समय पर कार्य में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में सीएचओ का ग्रेड पे 4800 निर्धारित किया जाए। एक देश एक वेतनमान का निर्धारण किया जाए। अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश के सीएचओ को 5000रुपये कम दिया जा रहा है।एनएचएम कर्मचारी को राजकीय भर्तियों में बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान है।लेकिन पांच वर्ष पूर्ण करने के बाद भी अब तक बोनस अंक नहीं दिए गए।संघ ने समस्याओं के जल्द निस्तारण कराए जाने की मांग की है।स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष यादव, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अहमद व अन्य लोगों ने मिलकर ज्ञापन सौंपा है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : सीएचओ को नियमित करने की मांग, विधायिका को सौंपा ज्ञापन


