Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खेल हमें सकारात्मक रूप से तैयार होने की...

Jaunpur Dhara News : खेल हमें सकारात्मक रूप से तैयार होने की क्षमता देता है : शैलेंद्र यादव

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में सपा नेता तारिक खान द्वारा अन्तरजनपदीय नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ हरियाणा, उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों की कुल 16टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पहला मुकाबला पारकमाल और अरंद की प्रâेंचाइजी टीमों के बीच खेला गया,रोमांच से भरे इस मैच में मेजबान टीम ने अरंद को 24/23 के नजदीकी अंतर से हरा दिया। जिसमें हिंदुस्तान ट्रेडर्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। ग्राम प्रधान आदिल खान के हाथों विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी दी गई। जबकि आयोजक तारिक खान ने दोनों टीमों को इनामी राशि का चेक दिया। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि फिरोज खान गुड्डू, विशिष्ट अतिथि आसिफ आरएन, अमान महताब, शारिक खान, अम्मार वहीद समेत अन्य उपस्थित रहे।