Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : एसपी के आदेश पर प्रधान व उनके पति...

Jaunpur Dhara News : एसपी के आदेश पर प्रधान व उनके पति सहित दस के खिलाफ केस

जौनपुर धारा, खुटहन। सम्मनपुर गांव में एक महिला का घर खाली कराने के लिए उसे डराने धमकाने, रेकी करनें आदि के आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश पर महिला प्रधान, उनके पति, पुत्र, देवर सहित दस आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सरिता तिवारी पत्नी बृजेश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह वर्षों पूर्व गांव में अपने नाम की जमीन में आवास बनाकर रह रही है। उसके पति कानपुर शहर में नौकरी करते हैं। बरसात के चलते घर के बगल हुए गड्ढे में वह गत 19 सितम्बर को मिट्टी डलवा रही थी। तभी वहां गांव की प्रधान शैलेन्द्र कुमारी, उनके पति विनय प्रचेता, देवर विमल और भूपेश, पुत्र विवेक, निलेश तथा गांव के गोली पासी, राजेश और लकी यादव उसे अपशब्द कहते जान से मारने की धमकी देते हुए काम रोकवा दिया। यह भी आरोप है कि जब वह जान बचाने के लिए घर से निकल भाग रही थी तो उक्त लोगों ने पीछा भी किया था। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने समुचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मामले में प्रधान ने बताया कि वह सरकारी जमीन में लगातार अतिक्रमण करती जा रहीं हैं। जिसे रोकने के लिए कहा गया तो फर्जी मुकदमे में हम सभी को फंसा रहीं हैं।