Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : क्षेत्राधिकारी बदलापुर का अपर पुलिस अधीक्षक पद पर...

Jaunpur Dhara News : क्षेत्राधिकारी बदलापुर का अपर पुलिस अधीक्षक पद पर हुई पदोन्नति

जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति हुए क्षेत्राधिकारी बदलापुर अरविन्द कुमार वर्मा को पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अशोक स्तम्भ लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। विदित हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस को 37नए अपर पुलिस अधीक्षक(एएसपी) मिल गए हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में इन पुलिस उपाधीक्षकों को एएसपी के पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति दी गई थी। डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार रात इनकी प्रोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए। प्रोन्नति पाने वालों में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 2007 व 2008 के अधिकारी शामिल हैं।