Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Jaunpur Dhara News : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि कुछ दिनों से उसकी मोबाइल पर आजमगढ़ के दीदारगंज के राजापुर निवासी फैयाज अहमद से बातचीत होती रही। एक दिन उसने फोन कर उसे पालिटेक्निक के गार्डन में बुलाया। शादी करने का प्रलोभन देकर उसे अपनी बहन के घर गूलर घाट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर देने की धमकी देकर कई बार शाहगंज ले जाकर उसका यौन शोषण किया। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना कर रहे सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी फूलचंद पांडेय ने शुक्रवार को दोपहर मिले सुराग पर आरोपित फैयाज अहमद को भंडारी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। जरूरी लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।