― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मनबढ़ो ने बागवानी की भूमि से पेड़ उखाड़...

Jaunpur Dhara News : मनबढ़ो ने बागवानी की भूमि से पेड़ उखाड़ पीलर ढहाया

  • मना करने गए ग्राम प्रधान को दौड़ाया

जौनपुर धारा,खुटहन। इमामपुर गांव में बागवानी की सरकारी भूमि के सीमा की पैमाइश के बाद लगाए गए पीलर और उसके भीतर लगाए गए दर्जनों बृक्षो को गांव के ही आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ो ने ढहा कर पौधे उखाड़ दिए। मना करने पहुंचे ग्राम प्रधान तो उन्हें भी लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया गया। प्रधान ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

ग्राम प्रधान संतलाल सोनी का आरोप है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व उक्त लगभग 5 विश्वा भूमि की पैमाइस के बाद नायब तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में चारों तरफ सीमा पर आरसीसी का पीलर लगा दिया गया था। उसमें दर्जनों वृक्ष की रोपाई भी करा दी गई। नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने भी पौधरोपण किया था।उस पौधे पर उनके नाम का बोर्ड भी लगाया गया है। आरोप है कि शनिवार को गांव के ही सात लोग एकजुट होकर पीलर ढहाने लगे। उसमें लगे कई वृक्ष भी उखाड़ कर फेंक दिए। आरोप है कि मना करने पर मनबढ़ो ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Share Now...